प्रिय पाठको !
कवितायेँ बचपन से ही मुझे आकर्षित करती रही |
कैसे शब्दों की लड़ियाँ एक दूसरे से मिल ह्रदय में संगीत उत्पन करती है, यह देख स्तंभित हो जाती हूँ | किसी भी बात को शब्दों की छटा के माध्यम से लय ताल में बाँध कर प्रस्तुत करना एक अद्भुत कला है | रचनात्मकता के इस पटल पर महान कवियों का उदय हम सबके लिए सदैव एक गौरव की बात है , जिन्होंने अपनी कविताओं के ज़रिये हमे ऊर्जावान बनाया, तो कभी हँसाया , कभी गहन चिंतन कराया, तो कभी रुलाया | कविता हमारे अंदर भाव जगाकर अद्वितीय सुखप्रदान करती हैं | उन सभी कवियों का शत शत नमन एवं हार्दिक आभार !
हमारा जीवन एक अथाह सागर के सामान है | जीवन यात्रा के खट्टे मीठे अनुभव हमें हमेशा छू जाते हैं | कभी हम खुद के तो कभी दूसरों के अनभवों से अवगत होते हैं | सुख दुःख की उथल पुथल तरंगों से कोई भी अछूता नहीं है | घटनाओं का चक्र सबके जीवन में चलता ही रहता है | कुछ घटनाएं बहुत गहराई से हमे कुछ न कुछ सीखा कर चली जाती हैं | कभी-कभी यह प्रकिया हमारे लिए अत्यंत कष्टकारी भी होती है , पर निरंतर परिवर्तन के लिए यह एक मूल आधार भी है | इन्ही अनमोल अनुभवों के आधार पर मैंने कुछ कवितायेँ लिखी जो मेरी पहली किताब " डायरेक्ट दिल से” के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत है |
भावनाओं के इस संग्रह में खोने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं |
आपकी प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा |
- काजल चौधरी
परिचय
काजल चौधरी एक गीतकार, लेखिका, नृत्यांगना, मॉडल, और अभिनेत्री हैं |
काजल उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं | इनका जन्म अलीगढ़ में हुआ | इन्होनें हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट , कानपूर से बी. टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ) किया | तत्पश्चात पावर सेक्टर की महारत्न कंपनी में अभियंता के रूप में कार्यरत रही |
बचपन से ही काजल का कला के प्रति रुझान रहा |
काजल ने १०० से भी अधिक ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग जैसे विल्स लाइफस्टाइल , हौंडा , नेस्ले , माइक्रोटेक इन्वर्टर , आइशर, जिंदल ज्वैलर्स , डोमिनोस , अमेज़न , स्नैपडील , घड़ी डिटर्जेंट,विट्रो नैचुरल्स , रीनॉल्ट, फनस्कूल ,काव्यांजलि ज्वैल्स , वीमेनस एरा , ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स, दैनिक जागरण ,टोयोटा ,अमर उजाला, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया , यूनिसेफ आदी | भरतनाट्ययम और कत्थक जैसे शास्त्रीय नृत्य द्वारा काजल ने विभिन्न मंचों की शोभा भी बढ़ाई है |
टेलीविज़न धारावाहिक जैसे “नागिन ” कलर्स पर , “वो अपना सा ” ज़ी टीवी पर , “सी आई डी ” सोनी पर , “सौंधी माटी ” दूरदर्शन पर ,“कहने को हैं हमसफ़र ” अल्ट्बालाजी वेब सीरीज आदी में काजल बहुमुखी किरदार निभा चुकी हैं |
सम्मान -
१.विशिष्ट अतिथि - डी.पी.एस, दिल्ली -2015 .
२. वीमेन एचीवरस अवार्ड -2016 by हेल्थ यूनिवर्स फाउंडेशन-2016 .
३.यंग आइकॉन अवार्ड - इम्प्रैशन ग्रुप -2018.
- Lorem ipsum dolor sit amet 1
- Lorem ipsum dolor sit amet 2
- Lorem ipsum dolor sit amet 3